यूपी डेस्क: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हरकिसी के होश उड़ जाएंगे। यहां शनिवार की सुबह फजलगंज में पति-पत्नी और उनके 12 साल के बेटे की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए हैं। तो वहीं, ट्रिपल मर्डर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में ले लिया है। फॉरेंसिंक जांच के बाद शव पोस्टमार्ट के लिए रवाना कर दिए गए हैं। इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। तो वहीं, तनाव को देखते हुए मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
तीनों शवों को कंबल ओढ़ाया गया था
मिली जानकारी के अनुसार, फजलगंज उचवा निवासी प्रेम किशोर (45) परचून कारोबारी है। घर में ही उनकी दुकान है। वह अपनी पत्नी गीता (40) और बेटे नैतिक के साथ रहते थे। जबकि उनके दो बच्चे बड़े भाई गुमटी निवासी राजकिशोर के साथ रहते थे। शनिवार सुबह छह बजे राजकिशोर के पास पड़ोसी युवक का फोन आया कि दुकान के बाहर दूध पड़ा है लेकिन प्रेम किशोर फोन नहीं उठा रहे हैं। इस पर राजकिशोर मौके पर पहुंचे औऱ घर के अंदर जाकर देखा तो प्रेम किशोर उनकी पत्नी गीता और बेटे का शव पड़ा था। तीनों शवों को कंबल ओढ़ाया गया था। तीनों के शव एक रस्सी में बंधे थे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
