पलवल, 14 जुलाई(सौरभ वर्मा): मेवात के फिरोजपुर झिरका में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की किसान धन्यवाद रैली में पलवल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का जत्था पलवल से रवाना हुआ। मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव दीपक मंगला के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रैली में भाग लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन अग्रवाल ने बताया कि भाजपा सरकार में पूरी पारदर्शिता के साथ विकास कार्य किए जा रहे है। भाजपा सरकार ने किसान हित में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए किसानों की फसलो समर्थन मूल्य में 50 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर अपने वायदा को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर भाजपा सरकार दोबारा से सत्ता में आएगी। भाजपा सरकार की नीतियों से सभी वर्ग खुशाल है। मेवात में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर की किसान धन्यवाद रैली में पलवल जिले के किसानों ने भी बढ़ चढ़ भाग लिया। आज सुबह क्षेत्र के किसान पलवल नूह पर एकत्रित हुए और बसों, कारों व निजी वाहनों के जरिए रैली में शामिल होने के लिए गए। इस दौराम रैली में भाग ले रहे किसानों ने सिर पर भाजपा की टोपी पहनी हुई थी और सबके चहरे पर ख़ुशी की लहर दिखाई दे रही थी। किसानों ने बसों में बैठकर भाजपा सरकार , नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और राजनैतिक सचिव दीपक मंगला के जमकर नारे लगाए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
