नेशनल डेस्क: चार धाम की यात्रा के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। अब लंबे समय के बाद श्रद्धालु चार धाम के दर्शन कर सकेंगे दरअसल,कोरोना संक्रमण के कारण उत्तराखंड में स्थगित चार धाम यात्रा से हाईकोर्ट ने रोक हटा दी है। गुरुवार को हुई अहम सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कुछ प्रतिबंधों के साथ चार धाम यात्रा की इजाजत दे दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भक्तोंं के लिए जारी हुई ये गाइडलाइन
- मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने बद्रीनाथ धाम में 1200 भक्त या यात्रियों, केदारनाथ धाम में 800, गंगोत्री में 600 और यमुनोत्री धाम में कुल 400 यात्रियों के जाने की अनुमति दी है।
- न्यायालय ने हर भक्त या यात्री को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट और दो वैक्सीन का सर्टिफिकेट ले जाने को भी कहा है।
- हाईकोर्ट ने अपने आदेश में चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान आवश्यक्तानुसार पुलिस फोर्स लगाने को कहा है।
- भक्त किसी भी कुंड में स्नान नहीं कर सकेंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
