मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (सीएम फ्लाइंग) टीम ने गुरुवार को शहर जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप निरीक्षक हितेंद्र गौतम, सहायक उप निरीक्षक परविंद्र सिंह और सहायक उप निरीक्षक गुरमीत मौजूद रहे।औचक निरीक्षण में उक्त कार्यालय में सात कर्मचारी हाजिर मिले। चार कर्मचारी किसान आंदोलन के चलते यातायात जाम के कारण देरी से पहुंचे। एक कर्मचारी छुट्टी पर था और एक कर्मचारी रात्रि ड्यूटी पर था। इस कार्यालय में कुल 15 कर्मचारी कार्यरत हैं। सभी व्यवस्थाएं ठीक मिली हैं। इस दौरान दो व्यक्तियों की पेंशन से संबंधित समस्या का निवारण कराया। कार्यालय में 10 विभिन्न योजनाओं के तहत पेंशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की कुल संख्या एक लाख 41 हजार 171 है। पेंशन संबंधित 486 मामले लंबित पाए गए, जो सरकार की ओर से निर्धारित समय अवधि के अंदर पाए गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
