टोहाना, 22 जून(नवल सिंह): पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा द्वारा प्रदेश भर में निकाली जा रही जनक्रांति रथ यात्रा आगामी 22 जुलाई को जिला फतेहबाद को कवर करेगी जिसका आगाज टोहाना से किया जाएगा। यात्रा टोहाना, रतिया से होते हुए फतेहाबाद में जाएगी। योजना के अनुसार इस दौरान सभी मुख्य गांवों को शामिल किया जाएगा। इस यात्रा का कन्वीनर पूर्व कृषि मन्त्री परमवीर सिंह को बनाया गया है। यह जानकारी पूर्व कृषि मन्त्री परमवीर सिंह ने पूर्व विधायक प्रहाल्द सिंह गिल्ला खेडा़,पूर्व जिलाअध्यक्ष रणधीर सिंह की संयुक्त वार्ता के दौरान पत्रकारों को दी गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
परमवीर सिंह ने बताया कि भूपेंद्र सिंह हुडडा के द्वारा जो जनक्रांति रथ यात्रा निकाली जा रही है। उन्होनें भाजपा पर हल्ला बोलते हुए कहा कि आज कानुन-व्यवस्था का बुरा हाल है, किसी वर्ग के लिए कोई राहत नहीं है, ऐसे में जनता में जागरूकता लाना बेहद जरूरी है,। यही इस यात्रा का उददेश्य है।
वहीँ उन्होने प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि आज देशभर में नरेन्द्र मोदी द्वारा पेट्रोल पंप पर खुद का प्रचार करवाया जा रहा है। जब की जमीन पंप मालिक की निजी है। सरकार हर मोर्च पर फैल है। सरकार हर मोर्च पर फैल है सरकार से कोई वर्ग खुश नहीं है कानुन व्यवस्था फैल है रेप की घटनांए बढी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
