नेशनल डेस्क- आज भारत अपना 75वां स्वंतत्रता दिवस मना रहा है। पर इस मौके पर पाकिस्तान ने फिर अपनी हरकतों से अपने मनसूबों को जता दिया है। बतादें, ओर पाक की हरकतों से उसकी नीयत का अंदाजा लगाया जा सकता है। दरअसल, पंजाब के रूपनगर जिले के संदोआ गांव में पाकिस्तान का झंडा और गुब्बार मिले है। संदोआ गांव में एक खेत में मिले इन पाकिस्तानी झंडा और गुब्बारे मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूपनगर के एसएसपी ने बताया कि ऐसा लगता है कि गुब्बारे पास की जगह से आए हैं, लेकिन हम अन्य एंगल से इनकार नहीं कर सकते. बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से झंडे को गुब्बारों के साथ बांधकर इसे पंजाब की ओर भेजा गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
होशियारपुर में भी मिले पाकिस्तान का झंडा और गुब्बारे
वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के होशियारपुर में भी आज सुबह ब्लॉक माहलपुर के गांव मोतियां के पास पाकिस्तान का झंडा और गुब्बारे मले है. ये गुब्बारे व पाकिस्तानी झंडा गांव मोतियां के बाड़ियां कलां के समीप मिले है। पाकिस्तानी झंडा करीब दो दर्जन गुब्बारों के साथ बंधा हुआ था। जानकारी के अनुसार, झंडे पर पाकिस्तानी फोन नंबर और लाहौर लिखा हुआ था। लोगों ने तुरंत थाना चब्बेवाल की पुलिस को सूचित किया।
Read More Stories:
दो दर्जन गुब्बारों के साथ बंधा था पाकिस्तान का राष्ट्रीय झंडा
बताया जा रहा है कि गांव के लोगों ने आज सुबह समीप के क्षेत्र में आसमान में सफेद और हरे रंग के काफी गुब्बारे को उड़ते हुए देखा। फिर ये गुब्बारे धीरे-धीरे नीचे आ रहे थे और कुछ ही देर में गुब्बारे नीचे आ गिरे। लोगों ने देखा कि हरे और सफेद रंग के करीब दो दर्जन गुब्बारों के साथ पाकिस्तान का राष्ट्रीय झंडा बंधा हुआ. फिलहाल पुलिस ने झंडे और गुब्बारों को अपने कब्जे में ले लिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
