नेशनल डेस्क: केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने ये साफ कर दिया है कि,कृषि कानून किसी भी कीमत पर वापिस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने ग्वालियर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि, केन्द्र के तीन नए कृषि कानून किसानों की जिंदगी में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे और इनको वापस लेने का सवाल ही नहीं है।उन्होंने कहा कि किसान यूनियन इन कानूनों के अलावा किसी और प्रस्ताव को सामने लेकर आते हैं तो केन्द्र सरकार बात करने के लिए तैयार है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
30 साल की कृषि वैज्ञानिकों की मेहनत का फल है यह कृषि कानून-तोमर
उन्होंने कहा कि, 30 साल की कृषि वैज्ञानिकों की मेहनत का फल है यह कृषि कानून। देश के अधिकांश किसान संगठन इन कृषि कानूनों के समर्थन में हैं। हमारी सरकार ने विरोध कर रहे किसान संगठन के लोगों से भी बातचीत करने के लिए पूरी कोशिश की है। किसान संगठनों और सरकार के बीच अबतक 11 दौर की बातचीत हो चुकी है। लेकिन उनके समझ में यह कानून नहीं आ रहा है तो सरकार की इसमें कोई गलती नहीं है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
