महाराष्ट्र डेस्क- महाराष्ट्र के नागपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने या जहां पर एक महिला पर उसके ही पति ने एसिड अटैक करवाया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच में जुट गई है। महिला बुरी तरह से झुलस गई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है कि, महिला साइकिल से जा रही है और दूसरी तरफ से एक शख्स मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दे रहा है। जैसे ही महिला के पास पहुंचता है, वह एसिड फेंक देता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More Stories:
आरोपी पति गिरफ्तार
अटैक के कारण वो बुरी तरह से जख्मी हो गई। सूचना पर तुरंत ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि, पति-पत्नी में पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच आमतौर पर झगड़ा होता था और कई दिनों से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। इसके बाद आरोपी पति ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना से साक्ष्य जुटाकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
