नेशनल डेस्क: टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक खेलों से फरीदाबाद के लिए एक बड़ी खुशखबरी आयी है। दरअसल फरीदाबाद के रहने वाले मनीष ने शूटिंग में जहां गोल्ड जीता तो वही सिंहराज अधाना ने सिल्वर मेडल जीता है। मनीष नरवाल की जीत के बाद पूरे फरीदाबाद में जश्न का माहौल है । परिवार वाले नाच गाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
बेटे की उपलब्धि से परिजन बेहद खुश
बेटे की उपलब्धि से परिजन बेहद खुश है। जैसे ही इस बात की खबर परिवार को लगी तो परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, मिठाइयां बंटने लगी , ढोल बाजो पर नाच गाना होने लगा। ऐसे में परिवार को बधाई देने के लिए हरियाणा के कैबिनेट मिनिस्टर मूलचंद शर्मा और विधायक राजेश नागर जा पहुंचे जिन्होंने परिवार को मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
