नेशनल डेस्क: देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के पिछले तीन दिन से कोरोना के दैनिक मामले फिर से 40 हजार के पार हैं। एक सितंबर से लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटे में 42 हजार नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जबकि 330 लोगों की मौत हुई। वहीं, 29, 322 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। कोरोना से मरने वाली की संख्या में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। इससे दो दिन पहले तक कोरोना से मौत का आंकड़ा 350 के पार रहता था। कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले केरल से आ रहे हैं। एक दिन करीब तीस हजार नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, महाराष्ट्र में भी कोरोना की रफ्तार तेज है। राज्य में कोरोना के दैनिक मामले 5 हजार से ऊपर आ रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
67.72 करोड़ से ज्यादा लग चुके हैं कोरोना टीका
देश में अभी तक 3 करोड़ 21 लाख लोग कोरोना को मात देकर सामान्य जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि, तीन करोड़ 29 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 4 लाख 40 हजार संक्रमितों की मौत हो चुकी । देश भर में अब तक 67.72 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। बीते 24 घंटों में 58.85 लाख अलग-अलग टीकों की खुराक लगाई जा चुकी हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
