यमुनानगर, 19 नवंबर(वीणा अरोड़ा): बेटों ने अपने पिता को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। मामला यमुनानगर के कस्बा साढौरा के गांव हवेली का है जहाँ दो बेटों ने अपने पिता को इस कदर बेरहमी से पीटा की उसकी मौत हो गई। दरअसल मृतक रणबीर सिंह अपनी पत्नी को पीट रहा था और बेटे अपनी मां को पिटता हुआ देख आग बबूला हो गए और अपने पिता को पीटना शुरू कर दिया। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद दोनों बेटे मौके से फरार हो गए। लेकिन बाद में पुलिस ने दोनों बेटों को घर से ही गिरफ्तार किया। फिलाहल पुलिस ने मामल दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और उसने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। पति ने इतनी बेहरमी से अपनी पत्नी को पीटा की उसका सिर फट गया। मां को खून से लथपथ देख दोनों बेटे आग बबूला हो गए और दोनों ने मिलकर अपने पिता को पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
