उत्तरप्रदेश डेस्क- उत्तरप्रदेश के बांदा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहाम पर, शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में प्रेमी से फोन पर बात करने के बाद प्रेमिका ने जान दे दी। उसकी छोटी बहन ने पुलिस को पूरी जानकारी दी और युवक पर बहन से अक्सर झगड़ा करने व शादी के लिए राजी नहीं होने की बात कही। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाली 19 वर्षीय युवती का अतर्रा में रहने वाले रिश्तेदार युवक से तीन वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से छिप छिपकर मिलते भी थे और बात सात जन्मों के फेरों तक पहुंच गई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
फांसी के फंदे से लटककर की आत्महताया
युवती ने प्रेमी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था लेकिन बात आगे नहीं बढ़ रही थी। बुधवार को प्रेमी से मोबाइल फोन पर बात करने के बाद प्रेमिका ने घर के अंदर रस्सी के फंदे से फांसी कसकर जान दे दी। कुछ देर बाद प्रेमी की कॉल छोटी बहन के फोन पर आई और उसने बताया कि, वह कॉल रिसीव नहीं कर रही है। इसपर वो मां के साथ बहन को देखने छत पर गई तो दोनों की चीख निकल गई। उसे फंदे में लटकता देखकर कोहराम मच गया। स्वजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। कोतवाली निरीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूछताछ की।
Read More Stories:
दोनें के बीच अक्सर होता था झगड़ा
छोटी बहन ने बताया कि, बहन के प्रेम-प्रसंग की बात स्वजन को पता थी और घरवाले शादी करने को तैयार थे। लेकिन युवक के घर के लोग शादी के लिए रजामंद नहीं थे। एक माह पहले बहन उसके घर पर गई थी और प्रेमी के माता-पिता से शादी कराने के लिए आरजू-मिन्नतें की थी। इसके बाद से फोन पर अक्सर प्रेमी गलत बातें करके बहन से झगड़ा करता था। इससे परेशान होकर बहन ने ऐसा कदम उठा लिया। पुलिस ने युवती का फोन कब्जे में लिया है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि, स्वजन के बयान लिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
