नेशनल डेस्क: बिजनेसमैन राज कुंद्रा के बाद अब एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनकी मां सुनंदा शेट्टी की गिरफ्तारी भी हो सकती है। दोनों के लिए नोटिस भी भेजा जा चुका है। दरअसल, शिल्पा शेट्टी और उनकी मां पर आयोसिस वेलनेस सेंटर के नाम पर लोगों से करोड़ों की ठगी का आरोप है। मां-बेटी के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज और विभूतिखंड थाने में दो एफआईआर दर्ज की गई थीं। अब लखनऊ पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंच गई है, जबकि दूसरी टीम भी मुंबई पहुंचेगी और दोनों से पूछताछ की जाएगी। अगर मामले में शिल्पा और उनकी मां की भूमिका पाई जाती है तो दोनों की गिरफ्तारी भी हो सकती है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पूछताछ के लिए शिल्पा और उनकी मां सुनंदा शेट्टी को भेजा गया नोटिस
एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी आयोसिस वेलनेस सेंटर नाम से एक फिटनेस चेन भी चलाती हैं। शिल्पा शेट्टी इस कंपनी की चेयरमैन हैं, जबकि उनकी मां सुनंदा डायरेक्टर हैं। आरोप है कि वेलनेस सेंटर की ब्रांच खोलने के नाम पर शिल्पा शेट्टी और उनकी मां ने दो लोगों से करोड़ों रुपए लिए। रकम लेने के बाद भी एक्ट्रेस और उनकी मां ने अपना वादा पूरा नहीं किया कमिटमेंट पूरा नहीं किया। ओमेक्स हाइट्स निवासी ज्योत्सना चौहान ने विभूतिखंड और रोहित वीर सिंह ने हजरतगंज थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। पूछताछ के लिए शिल्पा और उनकी मां सुनंदा शेट्टी को नोटिस भेजा जा चुका है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
