Saturday , 25 July 2026

जमीनी विवाद को लेकर दो गुटों में चले जमकर लाठी डंडे: वारदात हुई कैमरे में कैद

फरीदबाद, 22 अप्रैल 2019 (सुनील चौधरी): बल्लभगढ़ के गांव मलेरना में उस वक्त हड़कंप मच गया , जब दो गुटों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। इस झगड़े की वजह जमीनी विवाद बताया जा रहा। जिसकी वजह से दो गुट आपस में भीड़ गए और दोनों ने एक दूजे पर लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिसमें दोनों ही पक्षों के लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। झगड़े के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस को देख दोनों गुटों के लोग भागते नजर आए। वहीं दो गुटों में हुए झगड़े की तस्वीरें एक कैमरे में कैद हो गई है।
वीडियो में लोग आपस में झगड़ते साफ़ दिखाई दे रहे हैं। जोकि लाठी डंडों  और लोहे की रोड से एक दूजे को मार रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुँच स्थिति को काबू कर दोनों गुटों में बीच-बचाव करते हुए मामला सुलझाया। फ़िलहाल दोनों पक्षों में से किसी ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। शिकायत मिलने के बाद ही पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।   प्रथम तेहेलका के facebook और Youtube पेज से जुड़ें के लिए यहां क्लिक करें

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *