नेशनल डेस्क- उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, पति के साथ झगड़ा होने के बाद एक महिला ने अपने तीन महीने के शिशु की गाला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि मृतक बच्चे की मां अंजली देवी (26) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि, करीब सवा दो बजे पुलिस को मां द्वारा बच्ची की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
शिशु की रस्सी से गला घोंटकर हत्या
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली की पुलिस उपायुक्त ने बताया, ”स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि महिला ने शिशु की उसका गला रस्सी से घोंटकर हत्या कर दी थी।” उन्होंने बताया कि सुबह महिला की उसके पति से किसी बात को लेकर लड़ाई हुई थी जिसके बाद वह काम पर चला गया।
Read More Stories:
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि, गुस्से में देवी ने बच्चे की हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि, पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि शिशु के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसे बाद में परिजन को सौंप दिया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
