बॉलीवुड डेस्क- एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही सुर्खियों में आईं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर है लेकिन उन्हें कभी भी मुंबई की सड़कों पर फल सब्ज़ियां खरीदते हुए या फिर फ्लावर शॉप पर स्पॉट किया जा सकता है। बता दें, इस बार भी उन्हें पैपराजी ने उन्हें एक सैलून के बाहर स्पॉट किया। जहां उन्हें कैमरे में कैप्चर करने के लिए पैपराजी के बीच होड़ मच गई। वीडियो में पैपराजी रिया से पोज देने के लिए देखे जा सकते है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!व्हीलचेयर बैठा एक भिखारी से कही ये बात:
पोज देने के दौरान व्हीलचेयर पर बैठा एक भिखारी वहां आकर उनसे पैसे मांगने लगता है। भिखारी के पैसे मांगने पर रिया चक्रवर्ती उसे कहती हैं ‘बाद में बाद में’ और ये कहते हुए वहां से निकल जाती हैं। जिसके बाद वो सैलून के पास जाकर खड़ी हो जाती हैं और पोज देना शुरू कर देती हैं। उसके बाद रिया ने फोटोग्राफर्स को एक ही जगह पर फोटो लेने के लिए कहा। रिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो पर लोग दे रहे अपनी प्रतिक्रिया
बता दें, इस वीडियो को मशहूर फोटोग्राफर वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसे देखने के बाद अब यूजर्स अलग अलग तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कोई रिया को कवर करने के लिए फोटोग्राफर्स पर नाराजगी जाहिर कर रहा है, तो कोई रिया को बैक टू नॉर्मल देखकर उनके लिए खुश हो रहा है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
