Saturday , 12 September 2026

कोरोना के खिलाफ जंग में अब गूगल भी देगा साथ, कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की उपलब्धता और स्‍लॉट के बारे में देगा जानकारी

नेशनल डेस्क- देश में कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई लगातार जारी है और अब इसी बीच गूगल भी प्रत्‍यक्ष तौर पर शामिल हो गया है। गूगल ने कहा कि यूर्ज इस हफ्ते से शुरू हो रहे तीन उत्पादों- सर्च, मैप्स और असिस्टेंट में देश में 13 हजार से अधिक स्थानों के लिए कोविड-19 रोधी वैक्‍सीन की उपलब्धता और स्‍लॉट के बारे में सीधे ज्‍यादा जानकारी पा सकेंगे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह जानकारी CoWIN एप्लिकेशन से संचालित होगी और इसमें हर केंद्र पर अपॉइंटमेंट स्लाट की उपलब्धता, टीके और खुराक की पेशकश मूल्य निर्धारण और CoWIN वेबसाइट से लिंक जैसे विवरण शामिल होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यूजर कई भाषाओं में प्राप्त कर सकेगा जानकारी

गूगल की ओर से जारी बयान में कहा गया है, जब यूजर अपने आस-पास या किसी विशिष्ट क्षेत्र में Google खोज, मैप और Google असिस्टेंट में वैक्सीन केंद्रों की खोज करेंगे तो यह जानकारी अपने आप दिखाई देगी। यूजर अंग्रेजी के अलावा हिंदी, बंगाली, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, गुजराती और मराठी समेत आठ भारतीय भाषाओं में खोज कर सकते हैं। इसी के साथ गूगल ने कहा है, वह भारत के सभी टीकाकरण केंद्रों की जानकारी देने के लिए CoWIN टीम के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। गूगल ने इस साल मार्च में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ साझेदारी के तहत COVID-19 टीकाकरण केंद्रों की जानकारी दिखाना शुरू किया था।

Read More Stories:

अबतक 1.33 करोड़ COVID-19 रोधी वैक्सीन खुराक लगाई गईं

गूगल सर्च की निदेशक ने कहा- लोग अपने जीवन की सुरक्षा के लिए महामारी से संबंधित जानकारी हासिल कर रहे हैं। इसलिए हम अपने प्लेटफार्मों पर आधिकारिक और समय पर जानकारी साझा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, देश में मंगलवार को एक दिन में सबसे ज्‍यादा 1.33 करोड़ COVID-19 रोधी वैक्सीन खुराक लगाई गईं। इसके साथ ही देश में टीकाकरण का आंकड़ा 65.41 करोड़ से अधिक हो गया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *