Saturday , 25 July 2026

AAP विधायक राघव चड्ढा ने LakmeFashionWeek में किया रैंप वॉक, पहली बार किसी नेता ने की मॉडलिंग

नेशनल डेस्क- रविवार को लैक्मे फैशन वीक के फैशन शो में आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने रविवार को रैंप पर डेब्यू किया। AAP नेता लैक्मे फैशन शो में डिजाइनर पवन सचदेव के शो स्टॉपर थे। राघव ने अभिनेता अपारशक्ति खुराना के साथ रैंप वॉक किया। रैंप पर राघव चड्ढा ने बरगंडी हाई-नेक के ऊपर ब्लैक लेदर जैकेट और पैंट पहनी थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जमकर वायरल हो रहा वीडियो
राघव के रैंप वॉक का यह वीडियो दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के निजी सचिव देवेंद्र शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो कुछ ही देर में वायरल हो गया। वहीं बता दें, FDCI X लैक्मे फैशन वीक का आयोजन नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, इंडिया गेट में किया गया था।

Read More Stories:

राघव चड्ढा की अहम भूमिका
बता दें, हाल ही में पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया। पार्टी ने पंजाब की 117 सीटों में से 92 सीटों पर जीत दर्ज कर राज्य में सरकार बना ली है। पार्टी ने भगवंत मान को पंजाब का सीएम बनाया है। पंजाब में आप की जीत में राघव चड्ढा की भूमिका भी अहम रही है। इसी के साथ 33 साल के राघव चड्ढा सबसे कम उम्र के राज्यसभा सदस्य भी बन गए हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *