Saturday , 25 July 2026

चमोली में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही, 8 शव बरामद 384 को किया रेसक्यू, लापता की तलाश जारी

नेशनल डेस्क: उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बार फिर भयानक मंजर देखने को मिला है। यहां एकबार फिर ग्लेशियर टूटा है। जिसे भारी नुकसान हुआ है।  चमोली जिले के जोशीमठ सेक्टर के सुमना क्षेत्र में ग्लेशियर टूटने के बाद सेना ने जहां सड़क निर्माण कार्य में लगे 384 व्यक्तियों को सुरक्षित बचा लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं अबतक आठ शव भी बरामद किए गए हैं। वहीं बचाए गए लोगों में छह लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। सेना का राहत और बचाव अभियान अभी जारी है। बर्फ के नीचे फंसे लोगों का पता लगाया जा रहा है। बर्फबारी के बीच भी सेना ने अपना अभियान जारी रखा है। मौके पर बीआरओ कैंप था। ग्लेशियर की चपेट में ये कैंप आया है। अभी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *