आज 22 अप्रैल 2025, मंगलवार के दिन चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है, जो सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, जबकि कुछ लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। जानिए आज का पूरा राशिफल…
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!—
मेष (Aries)
आज आपके लिए कार्यस्थल पर सफलता के द्वार खुल सकते हैं। ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ चर्चा होगी। घर में नवीनीकरण की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें।
वृषभ (Taurus)
विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ का योग है। तीर्थ यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग हैं। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन (Gemini)
यह दिन सावधानी से बिताएं। मानसिक तनाव व अस्वस्थता महसूस होगी। खर्च बढ़ सकता है और वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है।
कर्क (Cancer)
मनोरंजन और मौज-मस्ती का दिन रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। परिवार और मित्रों के साथ समय बिताना सुखद रहेगा।
सिंह (Leo)
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है।
कन्या (Virgo)
संतान को लेकर चिंता रह सकती है। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है। आज निवेश से बचें और प्रियजनों से मिलने का अवसर मिलेगा।
तुला (Libra)
मानसिक रूप से अस्थिरता का अनुभव होगा। जमीन से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। यात्रा के लिए दिन अच्छा नहीं है।
वृश्चिक (Scorpio)
आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के योग हैं। पारिवारिक चर्चा सफल रहेगी। नौकरीपेशा और व्यापारी दोनों के लिए लाभकारी दिन।
धनु (Sagittarius)
मन में दुविधा और पारिवारिक उलझन बनी रहेगी। धन का अपव्यय हो सकता है। दूर के रिश्तेदारों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी।
मकर (Capricorn)
आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी और वैवाहिक जीवन में संतोष का अनुभव होगा। विद्यार्थी वर्ग को लाभ होगा।
कुंभ (Aquarius)
मनोबल में कमी और व्यर्थ खर्च से परेशान रह सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें और आज किसी से विवाद से बचें।
मीन (Pisces)
सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी और पर्यटन के योग हैं। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है। कार्यस्थल पर लंबित कार्य पूरे होंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
