कुरुक्षेत्र, 27 नवंबर: कुरुक्षेत्र में बर्निंग ट्रेन की घटना सामने आई। मंगल सुबह कुरुक्षेत्र शाहाबाद के बीच गांव डोडा खेड़ी के पास कालका हावड़ा एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्रेन के कंपार्टमेंट में धुआं भर गया और बती गुल हो गई जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इसी बीच यात्रियों ने ट्रेन की इमरजेंसी चेन खीच दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ट्रेन में हुई अफरा-तफरी में वार्निंग कंपार्टमेंट को बाकी ट्रेन से अलग किया गया और यात्री जैसे-तैसे नीचे उतरे लेकिन कंपार्टमेंट में धुंआ होने के कारण लोगों का दम घुट गया और 8 लोगों को कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
सुबह यात्रियों का हालचाल जानने पहुंचे स्टेशन सुपरिटेंडेंट यात्रियों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है
वहीं यात्रियों का कहना है कि रेलवे पुलिस या रेलवे का कोई कर्मचारी उनकी मदद के लिए वक्त पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने अपनी निजी गाड़ियों से यात्रियों को कुरुक्षेत्र के अस्पताल में पहुंचाया।
ट्रेन में आग लगने के कारणों का फ़िलहाल पता नही चला है। जाँच के बाद ही आग के कारणों का पता चल पाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
