Sunday , 26 July 2026

बड़ी खबर: अमृतसर में मिला टिफिन बम, पाकिस्तान की बड़ी साजिश हुई नाकाम

पंजाब डेस्क: देश में स्वतंत्रता दिवस को लेकर पूरे देश में तैयारियां की जा रही है। हर जगह सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान अपनी बुज्दिल हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। तो वहीं आज पंजाब के अमृतसर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पाकिस्तान की ड्रोन वाली साजिश का पर्दाफाश हुआ है। पाकिस्तान ने ड्रोन के जरिए टिफिन बम फेंका है।  बच्चों के टिफिन बॉक्स में IED बम फिट किया गया था। पंजाब पुलिस को पाकिस्तान की ओर से संदिग्ध वस्तु फेंके जानी की सूचना मिली थी। इसके बाद जब जांच शुरू हुई तो पता चला कि ये संदिग्ध वस्तु आईईडी टिफिन बम है। इतना ही नहीं टिफिन में पांच हेंड ग्रिनेड भी मिले हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पंजाब के डीजीपी दिनकर ने दी ये जानकरी

 टिफिन में स्प्रिंग और डेटोनेटर समेत कई सामान थे। इस घटना के बाद पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि, पुलिस को आज एक टिफिन से पांच हेंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। इलाके के स्थानीय लोगों को आसमान से कुछ गिरने की आवाज आई थी। इसके बाद जब पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो ये टिफिन बम मिला।’’ डीजीपी ने कहा कि सरहद पार से ये टिफिन ड्रोन के जरिए गिराया गया। टिफिन गिराने के बाद ड्रोन वापस चला गया. सीमा पर सात और आठ अगस्त को ड्रोन देखे गए थे।

Read More Stories

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *