पंजोखरा गांव निवासी CRPF जवान रजनीश कुमार (40) की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। शुक्रवार को रजनीश कुमार के पार्थिव शरीर को पंजोखरा लाया जाएगा, जहां उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। रजनीश की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर है। रजनीश सीआरपीएफ में हेड कॉन्सटेबल के पद पर असम में ड्यूटी कर रहे थे।रजनीश के चचेरे भाई राजीव ने बताया कि 1984 में जन्मे रजनीश 2003 में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह असम में ड्यूटी कर रहा था। राजीव के अनुसार रजनीश मेडिकल कोर्स पर गया था। जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रजनीश की एक 14 वर्षीय लड़की और 10 वर्षीय लड़का है। रजनीश का एक भाई नगर निगम कुरुक्षेत्र में कार्यरत है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
