Saturday , 25 July 2026

साली के प्यार में पागल युवक ने अपनी पत्नि को उतारा मौत के घाट, शव को बॉक्स में डाल हुआ फरार

बिहार डेस्क- बिहार के पटना से एक दिल-दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां पर पत्नी के रहते साली से इश्क में पड़कर शख्स ने न केवल अपनी पत्नी की हत्या की बल्कि शव को बॉक्स में फेंक कर फरार हो गया। घटना पटना से सटे बाढ़ अनुमंडल इलाके की है। घटना की सूचना मिलने पर मोकामा थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पड़ोसियों ने वर्षा के घरवालों को इसकी सूचना दी जिसके बाद वर्षा का भाई रात को करीब 10 बजे पुलिस के साथ पहुंचा। सभी ने देखा कि एक बॉक्स में वर्षा का शव रखा हुआ है वहीं बक्से में डेड बॉडी देखकर पुलिस भी चौंक गई। मृतका के गले पर निशान मिला है जिससे ये पता चला कि, गला दबाकर या फांसी लगाकर हत्या करने का मामला है। जानकारी के अनुसार वर्षा की शादी सन्नी के साथ चार साल पहले हुई थी जिससे दो संतान भी हुई।

Read More Stories:

मामले की जांच जारी
वर्षा अपने मायके में ही रहती थी और पति सन्नी से उसका अनबन रहता था। सन्नी का अपनी साली से प्रेम संबंध था जिसके कारण इस घटना को अंज़ाम दिया गया। मोकामा पुलिस ने इस मामले में घर में रह रहे ससुर और भाई से पूछताछ की जिससे पता चला कि घटना के समय वो बाहर थे इसी बीच सन्नी ने इस घटना को अंजाम दिया। पूरे मामले की गुत्थी तभी सुलझेगी जब सन्नी और उसकी साली गिरफ्त में आएंगे। पुलिस पूरे मामले को कई तरह से जांच कर रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *