Saturday , 25 July 2026

नकाबपोश युवक की युवती से कार लूटपाट की कोशिश हुई बेकार

पंचकूला 27 नवंबर: आज आए दिन चोरी और लूटपाट के मामले सुनने में आते रहते हैं। जानकारी के अनुसार एक रात पंचकूला के सेक्टर -8 से एक युवती के साथ बीती ऐसा ही लूटपाट की कोशिश किये जाने का मामंला सामने आया है। घटना देर रात तब की बताई जा रही है जब अपर्णा नामक युवती पंचकूला के सेक्टर 8 में जिम करने के लिए आई थी। जब वह अपनी कार की और बढ़ रही थी तब एक नकाबपोश युवक ने गन पॉइंट पर उससे कार लूटने की कोशिश की। गनीमत रही कि एक व्यक्ति जो वही पर मौजूद थे ने भाग बहादुरी से उस युवक का विरोध किया और युवती की मदद करते हुए कार की लूटपाट की वारदात को होंने से बचाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें इसके साथ ही युवती भी उस गन से घायल हो सकती थी एक व्यक्ति की सूझबूझ ने न ही सिर्फ लूटपाट को रोका बल्कि चोरी करने आए युवक को भागना पड़ा।

बता दें युवक ने नकाब पहन रखा था जिससे कि उसका चेहरा नहीं देखा जा सका।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *