यमुनानगर, 16 नवंबर(वीणा अरोड़ा): इंडियन नेशनल लोकदल को उस वक्त एक बहुत बड़ा झटका लगा जब अजय चौटाला के समर्थन में इंडियन नेशनल लोकदल के 60 से अधिक वरिष्ठ नेताओं और यूथ विंग के नेताओं ने अपने पद से सामूहिक इस्तीफा दे दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल सहित उनकी धर्मपत्नी इनेलो प्रदेश प्रवक्ता कुसुम शेरवाल ने भी अजय चौटाला के समर्थन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
इनेलो के राष्ट्रीय सचिव अशोक शेरवाल ने ब्यान दिया कि उन सभी ने पार्टी से नहीं बल्कि अपने पदों से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी सभी कार्यकर्ताओं की है। और आगे की रणनीति आगामी 17 नवंबर को तय होगी।
इनेलो से इस्तीफा देने वाले वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि जब तक अजय चौटाला, दिग्विजय चौटाला और दुष्यन्त चौटाला को पुनः पार्टी में बहाल नही किया जाता तब तक वह सब यह लड़ाई लड़ेंगे। वहीं इस दौरान उपस्थित सभी ने अजय चौटाला के समर्थन में नारे भी लगाए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
