Friday , 11 September 2026
CM सैनी का राहुल गांधी पर तंज: वोट चोरी नहीं, जनता ने कांग्रेस को नकारा

CM सैनी का राहुल गांधी पर तंज: वोट चोरी नहीं, जनता ने कांग्रेस को नकारा

कुरुक्षेत्र, 10 अगस्त 2025 — हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र में आयोजित 76वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “वोट चोरी नहीं हुए हैं, जनता ने कांग्रेस को नकारा है।” उन्होंने यह बयान सीधे तौर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वन महोत्सव का शुभारंभ और वाइल्ड लाइफ मैप का विमोचन

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए हरियाणा वाइल्ड लाइफ मैप, कुरुक्षेत्र वाइल्ड लाइफ मैप और वन विभाग की ओर से तैयार की गई 5 अन्य बुकलेट का विमोचन किया। उन्होंने कहा, “वन महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर कहा कि यह केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वॉर्मिंग, और तेजी से बढ़ते तापमान जैसी चुनौतियों का हल पौधरोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण से ही संभव है।

राहुल गांधी पर सियासी हमला

राजनीतिक मंच से बोलते हुए सैनी ने कहा, “पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने तेज़ी से प्रगति की है। विपक्ष सरकार की आलोचना करता है, लेकिन जनता ने बार-बार विकास को चुना है।

उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा, “जो पार्टी 55 साल देश पर राज करने के बाद जनता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी, वही अब ईवीएम के बाद ‘वोट चोरी’ की थ्योरी फैला रही है। जबकि सच्चाई ये है कि उनके काले कारनामों के कारण लोगों ने उन्हें सिरे से नकार दिया है।

स्योंसर जंगल में जंगली जानवरों के लिए जलाशय

इस मौके पर सीएम ने यह भी जानकारी दी कि स्योंसर जंगल, जो कि लगभग 11,000 एकड़ में फैला है और जिसका विस्तार कैथल से पंजाब सीमा तक है, वहाँ सरस्वती हेरिटेज बोर्ड की मदद से जंगली जानवरों के लिए जलाशय बनाए जा रहे हैं। इसका मकसद वन्यजीवों के लिए स्थायी जलस्रोत उपलब्ध कराना है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *