अंबाला, 1 अगस्त 2025: हरियाणा का ऐतिहासिक अंबाला शहर जल्द ही देश के हवाई नक्शे पर एक नया मुकाम हासिल करने जा रहा है। अंबाला छावनी में बना नया एयरपोर्ट उद्घाटन के लिए पूरी तरह तैयार है। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने जानकारी दी है कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एयरपोर्ट का शुभारंभ करेंगे। उद्घाटन की तारीख जल्द तय की जाएगी और 15 अगस्त के आसपास कार्यक्रम हो सकता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उड़ानों की होगी शानदार शुरुआत
मंत्री विज ने बताया कि एयरपोर्ट से पहले चरण में अयोध्या, लखनऊ, जम्मू और श्रीनगर के लिए नियमित उड़ानें शुरू होंगी। इससे अंबाला और आस-पास के राज्यों के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी और धार्मिक व पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी।
सेना की ज़मीन पर बना एयरपोर्ट, राजनाथ सिंह की अहम भूमिका
इस एयरपोर्ट के निर्माण में रक्षा मंत्रालय की बड़ी भूमिका रही है, क्योंकि इसके लिए सेना की ज़मीन की आवश्यकता थी। अनिल विज ने बताया कि यह संभव हो पाया केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की विशेष पहल के कारण। इसी कारण उनसे उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बनने का आग्रह किया गया है।
हरियाणा, हिमाचल, पंजाब को होगा सीधा लाभ
एयरपोर्ट की लोकेशन अंबाला छावनी में होने के चलते इसकी कनेक्टिविटी बेहद मजबूत है। रेलवे, नेशनल हाइवे और नजदीकी राज्यों से इसकी सीधी पहुंच है। हिमाचल, पंजाब और हरियाणा के यात्रियों के लिए यह एयरपोर्ट एक आदर्श विकल्प साबित हो सकता है।
औद्योगिक क्षेत्रों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है अंबाला एयरपोर्ट
मंत्री विज ने बताया कि अंबाला की कनेक्टिविटी जगाधरी के मेटल उद्योग, साइंस इंडस्ट्री, पानीपत और गुरुग्राम जैसे औद्योगिक क्षेत्रों से भी है। इससे मालवाहन और बिजनेस ट्रैवल को भी मजबूती मिलेगी, जिससे यह एयरपोर्ट भविष्य में व्यावसायिक रूप से भी सफल हो सकता है।
तीन एयरलाइंस को मिल चुकी है मंजूरी
विज ने बताया कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय से तीन प्रमुख एयरलाइंस को अंबाला से उड़ानों के संचालन की मंजूरी मिल चुकी है, और अन्य कंपनियों की भी रुचि सामने आई है। इससे आने वाले समय में अंबाला से देश के अन्य हिस्सों के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ सकती है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
