Sunday , 26 July 2026

BJP सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के घर पर चला बीएमसी का हथोड़ा

मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता और बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की आठ मंजिला आवासीय इमारत के अवैध विस्तार और निर्माण को बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने गिरा दिया है। शत्रुघ्न के घर का नाम ‘रामायण’ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से बीएमसी को सिन्हा के आवास ‘रामायण’ के अवैध विस्तार की कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद उन्हें इस संबंध में नोटिस भी भेजा गया था।

अधिकारी ने बताया, ‘‘सिन्हा ने हालांकि, नोटिसों का जवाब भी दिया लेकिन हमने निर्माण के प्रावधानों के अनुसार विस्तार में त्रुटि पायी और कल अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। ’’ कई मुद्दों पर बीजेपी की नीतियों से असहमत होने वाले बिहार से सांसद सिन्हा उस वक्त घर में ही थे जब यह कार्रवाई की गई।

अधिकारी ने बताया कि अवैध निर्माण को गिराये जाने के दौरान सिन्हा ने सहयोग किया। वह अपने परिवार के साथ इसी घर में रहते हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *