Tuesday , 28 July 2026

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव AAP का बोलबाला, खुशी से गदगद हुए केजरीवाल के कहा कुछ ऐसा..

चंड़ीगढ़ डेस्क: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पहली बार मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी ने अपना डंका बजा दिया है। पार्टी ने 35 सीटों में से 14 सीटें जीत ली हैं। वहीं भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर कब्जा जमाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केजरीवाल के कहा कुछ ऐसा..

शिरोमणि अकाली दल को एक सीट पर जीत मिली है। जीत से उत्साहित पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि चंडीगढ़ नगर निगम में आम आदमी पार्टी की ये जीत पंजाब में आने वाले बदलाव का संकेत है। चंडीगढ़ के लोगों ने आज भ्रष्ट राजनीति को नकारते हुए आप की ईमानदार राजनीति को चुना है। आप के सभी विजयी उम्मीदवारों एवं सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। इस बार पंजाब बदलाव के लिए तैयार है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *