सिरसा 19 मार्च : बीती 25 अगस्त राम रहीम को पंचकूला कोर्ट द्वारा दोषी करार देने से पहले ही डेरा में हिंसा भड़काने की साजिश रची गई थी। बता दें प्रदेश में 21 अगस्त से 25 अगस्त को इंटरनेट सेवाएं बंद की गई थी, लेकिन डेरा प्रबंधकों ने इसका भी तोड निकाल लिया था। पुलिस के मुताबिक डेरा प्रबंधकों ने राजस्थान के नीठराना गांव में मोबाइल टॉवर को जरिया बनाया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
डेरा प्रबंधकों ने दिल्ली से ऑनलाइन उपकरण खरीदकर मोबाइल टॉवर पर लगा दिए। जिससे डेरा में इंटरनेट सुविधा बहाल हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का मानना है कि डेरा के लोगों ने राम रहीम के खिलाफ फैसला आने के अंदेशे के चलते डेरा समर्थकों को इंटरनेट के माध्यम से हिंसा भड़काने का संदेश दिया था।
पुलिस ने इस मामले में सई राम व मुखराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में पहले ही डेरा के आईटी विंग के हेड विनीत कुमार को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं पुलिस ने 25 अगस्त को सिरसा में हिंसा के दौरान पुलिस पर हमला करने के आरोप में दो लोगों को प्रोटेक्शन वारंट पर लिया है। पुलिस ने राकेश गुरलीन व विक्रम सिंह से इस मामले में कडी पूछताछ की है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
