Sunday , 26 July 2026

राहुल गांधी का मोदी सरकार को तंज, कहा-‘सरकार बेचने में व्यस्त, ‘आप रखें अपना ध्यान’

नेशनल डेस्क कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि सरकार बेचने में व्यस्त, आप अपना ध्यान रखें। राहुल गांधी ने देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी को चिंताजनक करार देते हुए कहा है कि वैक्सीनेशन की गति तेज करने की जरूरत है ताकि अगली लहर में महामारी के गंभीर प्रभाव से बचा जा सके। राहुल गांधी ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की और राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए यह आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस समय ‘बेचने’ में लगी हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


कांग्रेस नेता ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि कोरोना के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है। वैक्सीनेशन को गति दी जानी चाहिए ताकि अगली लहर में महामारी के गंभीर प्रभाव से बचा जा सके। कृपया अपना ध्यान रखें क्योंकि भारत सरकार ‘बेचने’ में व्यस्त है।

तगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले

एक दिन में कोरोना संक्रमण के 46,164 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,25,58,530 हो गई। वहीं, संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़कर 3,33,725 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो, संक्रमण से 607 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,36,365 हो गई। वहीं केरल में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ है। एक दिन में कोविड-19 के 31,445 नये मामले आये हैं।

Read More Stories:

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *