Wednesday , 28 October 2026

राहुल गांधी की फ्लाइंग किस पर ये कह गईं हेमा मालिनी?

संसद में अविश्‍वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर बवाल मचा हुआ है। सत्ता पक्ष से जुड़ी 22 महिला सांसदों ने इस मामले में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की है। इन 22 महिला सांसदों में शामिल हेमा मालिनी ने एक बयान में कह दिया कि उन्होंने नहीं देखा कि राहुल ने फ्‍लाइंग किस दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


यह मामला उस समय उठा जब स्मृति ईरानी ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी जब सदन से बाहर जा रहे थे, उस वक्त उन्होंने ट्रेजरी बेंच की ओर फ्लाइंग किस का इशारा किया। हालांकि राहुल गांधी का ये कृत्य कैमरे में कैद नहीं हो पाया। करीब 2 दर्जन महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को इसकी आधिकारिक शिकायत भेजी। बीजेपी सांसद हेमा मालिनी से सदन से बाहर आते वक्त जब राहुल की फ्लाइंग किस वाली घटना को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस सांसद राहुल के इस इशारे को नहीं देख पाईं।

बताया जा रहा है कि, राहुल गांधी अविश्वास प्रस्ताव पर अपना भाषण देने के बाद लोकसभा परिसर से बाहर जा रहे थे। इस दौरान उनके हाथ से कुछ फाइलें नीचे गिर गईं। जब वह उन्हें उठाने के लिए नीचे झुके, तो कुछ भाजपा सांसदों ने उनकी ओर देखकर हंसना शुरू कर दिया। इस पर राहुल ने उनकी ओर देखकर फ्लाइंग किस दी और फिर वह वहां से चले गए। राहुल के इस इशारे को भाजपा सांसदों ने विवादित बताया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *