भिवानी शहर में आज अल सुबह लगभग 50 गाडिय़ों के शीशे कुछ शरारती तत्वों ने पत्थर व रॉड मार कर तोड दिए। इस वारदात के बाद शहरवासी खौफजदा हैं। लोग अपनी गाड़ियां घर के बाहर खड़ी करने से भी डर रहे है। शीशे तोडऩे की ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शरारती तत्वों ने भिवानी के कृष्णा कॉलोनी, तेलीवाड़ा, जैन चौक, भारत नगर व एमसी कॉलोनी में इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शहरवासियों ने बताया कि आज सुबह जब वे उठे तो गाड़ी का शीशा टूटा हुआ था। गाड़ी मालिक के अनुसार जब सुबह गाड़ी साफ करने वाला आया तब तक गाड़़ी ठीक थी, लेकिन थोड़ी ही देर बाद देखा तो गाड़ी केे शीशे टूटे हुए थे। उन्होंने आसपास पूछताछ की तो एक दो नही बल्कि कई गाड़ियों के शीशे टूटे हुए मिले।
थाना शहर प्रभारी ने भी इस बात की पुष्टि बताया कि पुलिस उन लोगों की तलाश में जुट गई जिन्होंने वारदात को अंजाम दिया है और इसके लिए सीसीटीवी फूटेज की मदद भी ली जा रही है । पुलिस ने भरोसा दिलाया की जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
