Wednesday , 29 July 2026

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के आवास पर हुआ पत्थराव ! हमले को लेकर ओवैसी ने दिल्ली पुलिस को दी शिकायत !

राजधानी दिल्ली में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के आवास पर कुछ अज्ञात लोगों ने रविवार देर शाम पत्थराव कर दिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नेशनल डेस्क:- राजधानी दिल्ली में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के आवास पर कुछ अज्ञात लोगों ने रविवार देर शाम पत्थराव कर दिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कथित घटना के समय ओवैसी अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। घर के पीछे के गेट पर पार्किंग क्षेत्र में पत्थर मिला। जिसकी जांच जारी है। बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी का घर दिल्ली के अशोका रोड पर स्थित है। हमले को लेकर ओवैसी ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद एडिशनल डीसीपी ने उनके घर का दौरा किया। इसके बाद पुलिस की टीम मौके साक्ष्य जुटाने पहुंची है।

बदमाशों द्वारा फेंके गए पत्थरों से ओवैसी के घर की खिड़कियों को नुकसान पहुंचा है। ओवैसी ने इसकी शिकायत संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में दी थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया था कि उपद्रवियों के एक समूह ने उनके घर पर पत्थराव किया और खिड़कियों को क्षतिग्रस्त किया। ओवैसी ने कहा कि मैं रात 11:30 बजे अपने आवास पर पहुंचा तो मैंने खिड़कियों के शीशे टूटे हुए और चारों ओर पत्थर पड़े देखे। मेरे घरेलू सहायक ने बताया कि बदमाशों के एक समूह ने शाम करीब 5:30 बजे बंगले पर पत्थर फेंके। वहीं ओवैसी ने पत्र में दावा किया कि उनके आवास पर इस तरह का यह चौथा हमला है। उन्होने कहा कि मेरे घर के आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे हैं, और इसके जरिए उन तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि एक हाई सिक्योरिटी वाली जगह में इस तरह की हरकत हो रही है। इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *