Saturday , 25 July 2026

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड ने बरपाया कहर, बंद हुआ बद्रीनाथ हाईवे

उत्तराखंड में भूस्खलन का कहर देखने को मिल रहा है। कई जगह बिगड़े मौसम से लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, 25 जुलाई को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन की घटना सामने आई। सड़क पर मलबे के चलते रास्ता बंद एवं यातायात प्रभावित है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बारिश से जगह-जगह भूस्खलन

चमोली पुलिस के अनुसार, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदप्रयाग एवं पुरसारी के पास सड़क मलबे की वजह से रास्ता बंद है। चमोली पुलिस ने इस क्षेत्र का एक वीडियो भी शेयर किया। बता दें कि बारिश से जगह-जगह भूस्खलन देखने को मिल रही है। लंबे-लंबे चीड़ के पेड़ दरकते पहाड़ के साथ नीचे जा रहे हैं। पेड़ों के साथ भूस्खलन का पूरा मलबा नीचे बह रही नदी में गिर रहा है। इस कारण सड़क ही नहीं, नदी की धारा में भी रुकावट आ रही है।

यमुनोत्री नेशनल हाइवे पहाड़ी से गिर रहे मलबे की वजह से बीते 4 दिनों से बंद पड़ा है, जिसे अभी तक खोला नहीं जा सका है। निरंतर हो रही वर्षा की वजह से उत्तराखंड में 300 से ज्यादा सड़कें बंद हैं, जिनको खोलने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग में पीएमजीएसवाई को तैनात किया हुआ है। रास्ते खोले तो जा रहे हैं मगर बारिश की वजह से फिर से बंद हो रहे हैं जिसके कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *