पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को पंचकूला के सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम के मल्टीपरपज हॉल में आयोजित ग्रुप-डी के नव-नियुक्त कर्मचारियों के इंडक्शन (परिचयात्मक) कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने नव-चयनित कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि “सपने धरने से नहीं, पढ़ने से पूरे होते हैं।” उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और ईमानदारी ही सफलता की असली कुंजी है। राज्य सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से योग्य युवाओं को बिना किसी सिफारिश और खर्च के रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम के दौरान नव-नियुक्त कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं ने “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद”, “मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जिंदाबाद” और “बिना पर्ची, बिना खर्ची नौकरी देने वाली सरकार जिंदाबाद” के जोरदार नारे लगाकर सरकार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया।
इंडक्शन कार्यक्रम में कर्मचारियों को उनके विभागीय दायित्वों, कार्यप्रणाली और जनसेवा से जुड़े मूल्यों की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि जनता की सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है, जिसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ निभाना चाहिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
