गुरदासपुर\ पंजाब:- नाजायज संबंधों के चलते अब तक ना जाने कितने ही घर उजड़ चूके हैं लेकिन फिर भी कुछ लोग ऐसे मामलों से सबक लेने की बजाय नाजायज संबंधों को बढ़ावा देते हैं।
नया मामला पंजाब के गुरदासपुर जिले से सामने आया है। जहाँ लिव इन रिलेशन में दूसरी औरत के साथ रह रहे एक सरकारी अध्यापक ने अपनी पत्नी से पिछा छुडवाने के लिए उसके साथ मारपीट कर डाली।

अस्पताल में पीड़िता का हो रहा इलाज
पीडित महिला को घायल अवस्था में गुरदासपुर के सरकारी हस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पीड़िता ने पुलिस प्रसाशन से इन्साफ की गुहार लगाई है। फिल्हाल पुलिस की तरफ से इस मामले की जांच की जा रही है।
13 साल की शादी में मिला धोखा

पीडि़ता महिला सोनिका की माने तो उसका पति अशीष सरकारी अध्यापक है। उसके विवाह को 13 साल हो चुके है और उसके 2 बच्चे हैं। पति जो सरकारी स्कूल में अध्यापक है, वहां की एक महिला अध्यापक के साथ ही उसके नाजायज सम्बन्ध हैं और यह दोनों पिछले 3 साला से लिव इन रिलेशन में हैं।
घरेलू हिंसा का शिकार होती रही पीड़िता

नाजायज संबंधों के चलते ही उसका पति उसके साथ मारपिटाई करता है। अब उसका पति भी कोर्ट से लिव इन रिलेशन में रहने की आज्ञा ले चुका है। इस लिए उसने सरकार से माँग की है कि इस कानून को रद्द किया जाये और पुलिस प्रसाशन उस महिला अध्यापक और उसके पति ख़िलाफ़ बनती कार्यवाही करे।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
