Friday , 30 October 2026

आवारा पशु ने ली 85 वर्षीय बुजुर्ग की जान, सींगों से पटक कर मार डाला

हरियाणा डेस्क: हिसार के जवाहर नगर में एक गाय ने 85 वर्षीय बुजुर्ग को सींगो से पटक कर मार डाला। जिससे उनकी मौत हो गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। तो वहीं, परिजनों की मांग है कि, आवारा पशुओं पर रोक लगाई जानी चाहिए, ताकि ऐसा हादसा किसी और के साथ ना हो।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, जवाहर नगर निवासी सुंदर दास गली नंबर 3 से अकेले पास में मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वे गली के नुक्कड़ पर पहुंचे तो गाय ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और सींगो से उठाकर बुजुर्ग को पटक दिया। ऐसे में गली के लोग मौके मौके पर पहुंचे।

बुजुर्ग ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

बुजुर्ग के सिर काफी गंभीर चोंटे लग गई थी और खून बहने लगा। इसी दौरान उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में ले गए, लेकिन बाद में उन्होंने गंभीर हालत में दम तोड़ दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *