नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और उसका कटा सिर लेकर थाने में पहुंच गई। घटना तिरुपति के पास रेनीगुंटा में हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पति से विवाद हुआ तो कर दी हत्या
मिली जानकारी के अनुसार, घर में हुए झगड़े के दौरान वसुंधरा ने अपने पति रवि चंद्रन (53) पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी। फिर उसने उसका सिर काट दिया और कटे सिर को बैग में रखकर पुलिस स्टेशन ले गई और आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला को भी सुराग जुटाने के लिए वहां ले गए। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एसवी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। दंपति का एक 20 साल का बेटा है। रवि चंद्रन गुंटूर जिले के नरसरावपेट का मूल निवासी था। तो वहीं पुलिस ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
