Thursday , 17 September 2026

‘मेरी पत्नि ठीक से नहीं पहनती साड़ी’, सुसाइड नोट में लिखा और पति ने दे दी जान!

महाराष्ट्र\ नेश्नल:- क्या ऐसा हो सकता है कि अगर पत्नि के ठीक से साड़ी ना पहनती हो तो उसका पति आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम ही उठा ले? लेकिन महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर से ऐसी ही एक घटना सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुसाइड नोट में लिखी मौत की वजह

महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में 24 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपने ही घर में आत्महत्या कर ली और पीछे एक सुसाईड नोट छोड़ गया। जिसमें उसने लिखा था कि, ‘‘उसकी पत्नी ठीक से साड़ी नहीं पहन सकती, न चल सकती है और न ही ठीक से बात कर सकती है’’।

पत्नि से खुश नहीं था मृतक

पुलिस ने ये जानकारी मीडिया को दी। पुलिस ने बताया कि मृतक व्यक्ति अपनी पत्नी से नाखुश था। मुकुंदवाड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मुकुंदनगर निवासी समाधान साबले ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। मृतक व्यक्ति ने छह महीने पहले ही महिला से शादी की थी, जो कि उससे छह साल बड़ी थी।

आत्महत्या के असल कारणों की पड़ताल

फिल्हाल के लिए पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। आत्महत्या के असल कारणों की जांच की जा रही है। छानबीन के बाद ही सामने आएगा कि आखिरकार आत्महत्या जैसा ये खौफनाक कदम क्यों उठाया गया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *