Sunday , 26 July 2026

शराब के लिए पैसे ना मिलने पर युवक ने अपनी ही मां के साथ किया ये काम

उत्तर प्रदेश डेस्क- उत्तर प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां पर शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार करने पर एक युवक ने अपनी मां को लोहे की रॉड से कथित तौर पर पीट-पीट कर मार डाला। मां को पिटते देख जब उसकी बेटी ने बचाने की कोशिश की, तो 28 वर्षीय आरोपी ने अपनी बहन कंचन पर भी हमला कर दिया। घटना बुधवार रात की है। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Read More Stories:

कई धाराओं के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने कहा कि, आरोपी शुभम कुमार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बिजनौर के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने कहा, आरोपी शराबी है। उसने पहले भी अपनी मां पर हमला किया था, लेकिन उसके परिवार के सदस्यों ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की थी। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। उसे बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *