Sunday , 26 July 2026
हिमाचल मणिकर्ण हादसा: हिसार के तीन छात्रों की मौत, 17 स्टूडेंट्स का ग्रुप था टूर पर

बस व कार की जबरदस्त टक्कर, जिंदा जला कार चालक

हरियाणा डेस्क- हरियाणा के सिरसा रानियां क्षेत्र से दुधद मामला सामने आया जहां पर, गांव सादेवाला के पास निजी बस और कार की आमने-सामने टक्कर होने के बाद कार में आग लग गई। आग लगने के कारण कार चालक जिंदा जल गया। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना दमकल को दी तो दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। वहीं निजी बस चालक मौके से फरार हो गया और बस भी खाली मिली। जानकारी के अनुसार घटना सोमवार सुबह सात बजे की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बस के नीचे घुसी कार
निजी बस राजस्थान से चलकर गोरीवाला की तरफ जा रही थी। इस दौरान दूसरी तरफ से कुलदीप निवासी घोड़ावाली कार लेकर आ रहा था। बस जब गांव सादेवाला के पास पहुंची तो कार व बस में आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, कार बस के नीचे घुस गई और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

Read More Stories:

टक्कर के कारण कार में ब्लास्ट हो गया और कुछ ही देर में आग फैल गई। जिसके कारण कार में सवार कुलदीप जिंदा जल गया। आसपास के लोगों ने कार में आग लगने की दमकल विभाग को सूचना दी तो दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कार पर काबू पाया। तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *