हरियाणा डेस्क- हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया है। विज ने कहा कि, केजरीवाल हिंदुस्तान की राजनीति के एक अच्छे ड्रामेबाज हैं। गुमराह करने में केजरीवाल ने पीएचडी कर रखी है। केजरीवाल जिस भी प्रदेश में जाते हैं, वहां लोगों को गुमराह करने के लिए झूठे सच्चे गुब्बारे बेचते हैं। मगर गुब्बारे तो गुब्बारे है आखिर में फट ही जाते हैं। वहीं मंत्री अनिल विज ने कहा कि, ‘पंजाब में पेंशन छोड़ी तो दिल्ली में क्यों नही?’‘दिल्ली में नेताओं से क्यो नहीं कहा पेंशन छोड़ो’
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Read More stories:
राहुल गांधी पर कटाक्ष
वहीं हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, ना जाने उनके कौन से अध्यापक हैं? कौन सिखाता है, कहां से आंकड़े लाते हैं? सब जानते हैं कि पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था डगमगाई हुई है, लेकिन मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था लगातार अच्छी दिशा में बढ़ रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
