Saturday , 12 September 2026

यूपी में चुनावों का अंतिम चरण आज, इन 9 जिलों की 54 सीटों पर होगा मतदान

नेशनल डेस्क- उत्तर प्रदेश में आज चुनाव का सातवां और आखरी चरण है। सातवें और अंतिम चरण में पूर्वांचल के नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। जानकारी के मुताबिक, पूर्वांचल की 54 विधानसभा सीटों से कुल 613 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दो करोड़ से अधिक मतदाता 54 सीटों से अपना प्रतिनिधि चुनने के लिए अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। बता दें, आज नौ जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है, और  इन जिलों में वाराणसी के साथ ही गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, मीरजापुर, चंदौली और सोनभद्र शामिल है।

Read More Stories:

10 मार्च को आएंगे नतीजे
यूपी चुनाव के अंतिम चरण में जिन बड़े चेहरों की किस्मत दांव पर है, उनमें दारा सिंह चौहान, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी, धनंजय सिंह का नाम प्रमुख है। गौरतलब है कि, यूपी विधानसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान पहले ही संपन्न हो चुका है। यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आने हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *