बॉलीवुड डेस्क: एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में पुलिस कस्टडी में हैं। तो वहीं, शिल्पा शेट्टी ने भी पति का समर्थन किया है। मिली जानकारी अनुसार, शिल्पा ने कहा है कि उन्हें हॉटशॉट्स की सटीक सामग्री के बारे में पता नहीं था। उन्होंने दावा किया कि, हॉटशॉट्स से उनका कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने उल्लेख किया कि इरोटिका पोर्न से अलग है और उनके पति राज कुंद्रा पोर्न सामग्री के निर्माण में शामिल नहीं थे।

ये कहा शिल्पा शेट्टी ने..
शिल्पा शेट्टी ने आगे कहा कि यह लंदन स्थित वांछित आरोपी और राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी थे जो ऐप और इसके कामकाज से जुड़े थे। शिल्पा ने दावा किया कि उनके पति निर्दोष हैं। बता दें कि पति पर पोर्नोग्राफी के आरोप लगने के बाद शिल्पा शेट्टी भी अलग-थलग दिखाई दे रही थीं। वे टीवी शो की शूटिंग पर भी नहीं जा रही हैं। इतना ही नहीं शिल्पा ने सोशल मीडिया पर भी अपनी गतिविधियों को कम कर दिया है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
