इंटरनेशनल डेस्क: रूस लगातार यूक्रेन पर हमलावर है। रूस की सेना लगातार पिछले 10 दिनों से यूक्रेन के शहरों और गांवो पर बम बरसा रही है। इसी बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने ट्वीट कर यूरोपीय देशों के साथ भारत, चीन और नीइजीरिया से एक भावुक अपील करते हुए मदद की मांग की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
दमित्रो ने सभी यूरोपीय देशों से आग्रह करते हुए कहा कि, अब कार्रवाई का समय आ गया है। अब आप तटस्थ नहीं रह सकते है। विदेश मंत्री ने आगे कहा कि, यूरोपीय देश अपने बंदरगाह पर किसी भी रूसी जहाज के आने पर रोक लगा दे। चीन, भारत और नाइजीरिया रूस को हमला बंद करने के लिए कहे. जिससे नागरिकों की सुरक्षित निकासी हो सके।

पीएम मोदी से की पुतिन से बात करने की अपील
दमित्रो कुलेबा ने भारत सरकार से अपील करते हुए कहा कि, वो भारत में मौजूद रूसी दूतावास पर युद्ध खत्म करने का दबाव बनाए। दमित्रो ने कहा कि यूक्रेन ये युद्ध इस लिए लड़ रहा है क्योंकि रूस ने हम पर हमला किया है। हम अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे है। विदेश मंत्री ने भारत के सहयोगी देशों से आग्रह करते हुए कहा कि, वो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कहे कि वो (मोदी) पुतिन से बात करे और उनको युद्ध से होने वाले नुकसान के बारे में समझाए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
