नेशनल डेस्क: कोरोना के मामलों में निरंतर गिरावट आ रही है। तो वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि, विश्व के परिपेक्ष में देखें तो पिछले एक हफ्ते में 15 लाख से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं।
औसतन मामले 96.4 फीसदी के हिसाब से घटकर हफ्ते में 11,000 तक पहुंच गए
आगे बताया कि, भारत में जनवरी महीने में रोजाना तीन लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए। अब वहीं मामले औसतन 96.4 फीसदी के हिसाब से घटकर हफ्ते में 11,000 तक पहुंच गए हैं। दुनिया से तुलना करें तो रोजना मामलों के सिर्फ 0.7 फीसदी मामले ही भारत में सामने आ रहे हैं।

देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 77,152 रह गई
उन्होंने बताया कि, विश्व में मृत्यु की दर 7,787 रोजाना हुई जबकि भारत में 2-8 फरवरी में 615 मृत्यु दर्ज की गई थी। वहीं पिछले हफ्ते में 144 मृत्यु दर्ज की गई है। देश में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 77,152 रह गई है। पिछले 24 घंटे में 6,561 मामले दर्ज किए गए हैं।
Read More Stories
- विपक्ष पर बरसे CM मनोहर लाल, यूक्रेन से हरियाणा लाए जा रहे छात्रों के बारे में भी दी जानकारी
- हरियाणा: जारी हुई 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाओं की तारीख, ऑफलाइन होंगे एग्जाम
राज्यों में केवल एक ही राज्य हैं जहां कोरोना के 10,000 से अधिक मामले आ रहे हैं। 5,000-10,000 मामलों वाले राज्य की संख्या दो है और बाकी राज्यों में 5,000 से कम मामले आ रहे हैं, जिसमें केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आई है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
