Saturday , 25 July 2026

हरियाणा: जारी हुई 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाओं की तारीख, ऑफलाइन होंगे एग्जाम

हरियाणा डेस्क: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं क्लास की परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। ये परीक्षाएं पूर्णतया ऑफलाइन तरीके से आयोजित की जाएंगी। इसको लेकर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। सीनियर सेकेण्डरी की परीक्षाएं 30 मार्च, 2022 व सेकेण्डरी की परीक्षा 31 मार्च, 2022 से शुरू होंगी परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर अपलोड कर दिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


बोर्ड अध्यक्ष प्रो. डॉ. जगबीर सिंह ने कहा कि, सेकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय रि-अपीयर / अतिरिक्त व अंक सुधार) की परीक्षाएं 31 मार्च, 2022 से आरम्भ होकर 26 अप्रैल, 2022 तक चलेंगी और सीनियर सेकेण्डरी (शैक्षिक / मुक्त विद्यालय/रि-अपीयर/अतिरिक्त व अंक सुधार) की परीक्षाएं 30 मार्च, 2022 से आरम्भ होकर 29 अप्रैल, 2022 तक चलेंगी। परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों के लिए दोपहर 12.30 बजे से सायं 03.00 बजे तक एक ही सत्र का समय निर्धारित किया गया है। परीक्षाओं के दौरान कोरोना नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *