Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भिवानी 10 अप्रैल 2019: ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।बता दें घटना भिवानी की है। आरोप यह है कि युवक को जहर खिलाकर उसकी हत्या की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक सुरेंद्र लोहारू क्षेत्र के गांव गोठङा का रहने वाला है जिसकी करीब पांच महीने पहले गांव नांधा में शादी हुई थी। शादी के बाद से ही किसी बात को लेकर दोनों परिवारों में अनबन रहने लगी। मृतक के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि मृतक की पत्नी ने धोखे से युवक को घर बुलाकर उसे जहर दे दिया।
मृतक के परिजनों की माने तो मरने से पहले सुरेन्द्र ने ना केवल फोन कर उन्हें सारी घटना बताई। बल्कि सुरेंद्र ने पत्नी से अनबन होने पर 23 मार्च को ही एक सुसाईड नोट लिखकर अपने कजिन को वाट्सएप किया था। इसी आधार पर परिजनों ने मृतक की पत्नी, बुआ व उसके बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
हैरानी कर देने वाली बात तो यह भी है कि युवक की मौत की खबर उसके परिजनों को पुलिस के माध्यम से मिली। फिलहाल पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
